जयपुर में अगले महीने इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (IIFA) अवॉड्र्स का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह आयोजन जेईसीसी में 8 और 9 मार्च को होगा। पर्यटन विभाग में इसके आयोजन को सफलतापूर्वक करने के लिए एक विशेष बैठक आयोजित की गई है। पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव रवि जैन ने बताया- राजस्थान के लिए यह आयोजन गर्व का विषय है। जयपुरवासी और सभी राजस्थान के लोग इसके लिए तैयार हैं। इस आयोजन में देश के बड़े स्टार्स शामिल हो रहे हैं। इस दौरान डिजिटल अवॉर्ड और मुख्य अवॉर्ड समारोह होगा। जयपुर में पूरी तरह से प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अच्छी तरह से निभानी है। इसी लिए आज यह बैठक आयोजित की है। सभी विभागों के अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। जैसे पुलिस को सिक्योरिटी के बारे में बताया गया है। स्टार्स का रूट प्लान और उनका ट्रेफिक प्लान क्या रहेगा। शहर उस दौरान पूरी तरह से स्वच्छ रहे, इसको लेकर भी दोनों नगर निगम अधिकारियों को सूचित किया गया है। रवि जैन बोले- जयपुर को इस तरह से सजाना है कि यहां आने वाला हर मेहमान इस शहर से प्यार करने लग जाए। रोशनी से 3 दिन शहर को जगमग रखना है। इसके लिए सभी विभागों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। 7 से लेकर 9 मार्च तक यह आयोजन होगा। शहर का स्वच्छ रहना और दिखना जरूरी देश-विदेश से लोग आएंगे, शहर का भ्रमण करेंगे। ऐसे में शहर का स्वच्छ रहना और दिखना जरूरी है। कहीं पर भी अप्रिय स्थिति का सामना न करना पड़ा, इसके लिए यह बैठक की गई है। मैं समझता हूं कि पहली बार इस तरह का आयोजन नहीं हो रहा है। इससे पहले राजस्थान में जी20, राइजिंग राजस्थान सहित कई बड़े आयोजन किए जा चुके हैं। पूरा प्रशासन इसके लिए तैयार है। रवि जैन ने कहा- पर्यटन विभाग इस तरह के आयोजन को लेकर उत्साहित है। क्योंकि यह आयोजन प्रदेश को वर्ल्ड के टूरिज्म मैप में मुख्य स्थान दे सकता है। इस तरह के इवेंट शहर की क्रेडिबिलिटी बढ़ा देते हैं। इस इवेंट के बाद टूरिज्म बढ़ने वाला है। इस दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न इवेंट और एक्टिविटी प्लान हो रही है। अलग-अलग शहरों में स्टार्स जा रहे हैं। शूटिंग कर रहे हैं। मॉन्यूमेंट्स पर वे नजर आने वाले हैं। वे राजस्थान को शोकेस करेंगे। उन्होंने कहा- हमारा प्रयास होगा कि मंच पर राजस्थान के कल्चर की झलक नजर आए। यहां के लोक कलाकारों को भी वहां मंच मिले। यहां के डांस और अन्य कला को स्थान मिलेगा। निश्चित रूप से यह बहुत बड़ा इवेंट है। देश-विदेश से लोग यहां पहुंचने वाले हैं। उनके लिए होटल में ठहरने से लेकर मार्केट में वे शॉपिंग पर जाएंगे। ऐसे में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस इवेंट के बाद हम आशा करते हैं कि टूरिज्म सेक्टर में रोजगार के अवसर बढ़ जाएंगे। होटल हो या कैटरिंग, ट्रांसपोर्ट बिजनेस हो या फिर टूरिस्ट प्लेसेज पर गाइड की संख्या हो, वह बढ़ने वाली है। रवि जैन ने कहा कहा- मैं पहले भी कह चुका हूं कि हम ऐसे बड़े आयोजन पहले भी कर चुके हैं। ऐसे में हमें कोई समस्या नहीं आएगी। उसी स्थल पर कई आयोजन हो चुके हैं। ऐसे में लोगों को होटल में ठहरने से लेकर किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। जयपुर में पर्याप्त मात्रा में रूकने के स्थान मौजूद है, ऐसे में किसी को कोई दिक्कत नहीं आएगी। 15 हजार मेहमानों के आगमन की संभावना को देखते हुए क्राउड मैनेजमेंट सहित बेहतर सुरक्षा के प्रबंधन और अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए सम्बंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा-कि जो मंच बनेगा, उसका प्रारूप आयोजन कंपनी ही करेगी। इसमें हमारा हस्तक्षेप नहीं रहेगा। मुझे उम्मीद है कि वे राजस्थान के भव्यता को वहां स्थान जरूर देंगे। वैसे यह आयोजन जिस भी जगह पर होता आया है, वहां के कल्चर को उन्होंने प्रजेंट किया है। हम सभी आशा करते हैं कि राजस्थान राज्य जो देश में सभी राज्यों में पर्यटन की दृष्टि से अग्रणी है, उस आस्पेक्ट को इस इवेंट के जरिए उजागर किया जाएगा। बता दें कि आईफा 2025 के इस सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के सितारे मंच की रौनक बढ़ाएंगे। इसमें शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर, करीना कपूर और नोरा फतेही डांस परफॉर्मेंस देंगी। जेईसीसी में आयोजकों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। आयोजकों ने 25 दिन पहले इवेंट के लिए डोम बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसे बनाने के लिए हैदराबाद से सामान मंगवाया गया है। पहले दिन होंगे ओटीटी-डिजिटल अवॉड्र्स आईफा अवॉड्र्स 2025 की थीम सिल्वर इज द न्यू गोल्ड रखी गई है, जो परंपरा, उपलब्धि और उत्कृष्टता का प्रतीक है। 8 मार्च को आईफा डिजिटल अवॉड्र्स आयोजित होंगे। इसमें डिजिटल और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हो रहे क्रांतिकारी बदलावों को सम्मानित किया जाएगा। इसके नॉमिनेशन भी जारी हो चुके हैं। इसे बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना होस्ट करेंगे। 9 मार्च को ग्रैंड फिनाले में भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ कार्यों और कलाकारों को प्रतिष्ठित आईफा अवॉड्र्स से नवाजा जाएगा। इसे इस बार बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और प्रोड्यूसर डायरेक्टर करण जौहर होस्ट करने वाले हैं।
अलग-अलग शहरों में पहुंचेंगे सेलेब्रिटी 11 फरवरी से प्रदेश के 7 संभागों में फिल्म सेलिब्रिटी, कंटेंट क्रिएटर व इंफ्लुएंसर ने प्रचार-प्रसार के लिए शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म अभिनेत्री निम्रत कौर व इंफ्लुएंसर जैसलमेर पहुंच चुकी हैं। बीकानेर में 12-13 फरवरी को एक्टर अभिषेक बनर्जी व इंफ्लुएंसर बरखा सिंह, जोधपुर में 15-16 फरवरी को एक्टर विजय वर्मा कंटेंट क्रिएटर नील सालेकर, उदयपुर में अली फजल व रिबेल किड, भरतपुर में 25-26 फरवरी एक्टर अपारशक्ति खुराना व पारुल गुलाटी, कोटा में 2-3 मार्च को एक्टर जयदीप अहलावत व आयशा अहमद जयपुर में 6-7 मार्च को रहेंगे। कई बॉक्स के टिकट हो चुके सोल्ड अवॉर्ड समारोह के टिकट की कीमत 2,000 से 1.5 लाख रुपए तक रखी गई है। इसमें अलग-अलग प्रीमियम बॉक्स भी शामिल हैं। इनमें से कई बॉक्स पहले ही सोल्ड आउट हो चुके हैं। यह पहली बार है, जब आईफा अवॉड्र्स जयपुर में हो रहा है। दो हजार से 17500 रुपए तक के टिकट की प्राइस स्टेज के डिजाइन के अनुसार तय की गई है। इसमें अधिकांश में सिटिंग अरेंजमेंट और कुछ जगह सिर्फ स्टैंड बनाए गए हैं। डेढ़ लाख रुपए के टिकट में होटल द ललित जयपुर में ब्रेकफास्ट भी शामिल होगा। आईफा मर्चेंडाइज में एक टोट बैग और लान्यार्ड शामिल होगा। इसके 70 प्रतिशत से ज्यादा टिकट बुक हो चुके हैं। वहीं अन्य स्टैंड में आधे से ज्यादा सीट्स की बुकिंग हो चुकी है। कुछ बॉक्स शुरुआती दौर में ही सोल्ड हो चुके हैं। ये भी पढ़ें राजस्थान के किले पर ‘पार्टनर’ ढूंढेंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस:कोटा में टास्क पूरा करेंगे ‘पाताललोक’ के हाथीराम चौधरी, बीकानेर-भरतपुर में होंगे ‘स्त्री-2’ के एक्टर आईफा अवॉर्ड-2025 के लिए पूरा बॉलीवुड 8 और 9 मार्च को जयपुर में होगा। इंडियन फिल्म अकादमी (IIFA) अवॉड्र्स अपनी सिल्वर जुबली को खास बनाने के लिए पहली बार अनोखा ‘ट्रेजर हंट’ राजस्थान से करने जा रही है। इसके जरिए मशहूर बॉलीवुड सितारे 6 शहरों में घूमकर राजस्थान के पर्यटन को प्रमोट करेंगे। (पूरी खबर पढ़ें)


