टेक कंपनी एपल आईफोन 17 स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने से पहले भारत में अपने दो नए ऑफिशियल स्टोर खोलने जा रही है। पुणे में अपना रिटेल स्टोर खोलने जा रही है। भारत में ये एपल का चौथा ऑफिशियल स्टोर होगा। ये स्टोर 4 सितंबर 2025 को लोगों के लिए खुलेगा। स्टोर का ऑफिशियल ओपनिंग सुबह 10 बजे से होगी। एपल ने बताया कि स्टोर ओपनिंग के पहले दिन खास ऑफर और इवेंट्स भी होंगे। ये नया स्टोर पुणे के कोरेगांव पार्क स्थित कोपा मॉल में बनाया गया है। ये जगह पुणे की पॉश लोकेशन में आती है, जहां शॉपिंग और टेक लवर की भीड़ रहती है। एपल ने हाल ही में घोषणा की थी कि कंपनी बेंगुलरु में नया ऑफिशियल स्टोर खोलने जा रही है। स्टोर का डिजाइन राष्ट्रीय पक्षी मोर की थीम पर बेस्ड इस स्टोर का लुक और डिजाइन बेंगलुरु के हेब्बल स्टोर की थीम पर बेस्ड होगा। इसे भी भारत की संस्कृति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। स्टोर के बाहर की सजावट में मोर के पंखों से प्रेरित खूबसूरत आर्टवर्क किया गया है, जो भारत का राष्ट्रीय पक्षी है और गर्व का प्रतीक माना जाता है।


