एपल ने अपने सालाना इवेंट ‘ऑव ड्रॉपिंग’ में अपना सबसे पतला आईफोन लॉन्च किया। आईफोन एयर 5.6mm पतला है। इवेंट में आईफोन 17, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स भी लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹82,900 है। इसके अलावा एयरपॉड 3 प्रो पेश किया जिसमें रियल-टाइम ट्रांसलेशन फीचर मिलेगा। ये हार्ट रेट सेंसर वाला पहला वायरलेस ईयरबड भी है। इसमें दुनिया का सबसे बेहतरीन इन-ईयर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन मिलेगा। इसकी कीमत 25,900 रुपए है। एपल वॉच लाइनअप में वॉच SE 3, वॉच सीरीज 11 और वॉच अल्ट्रा 3 भी लॉन्च की गई है। इनकी शुरुआती कीमत ₹25900, ₹46900, और ₹89900 रुपए है। अल्ट्रा 3 में ऑफ-ग्रिड कम्युनिकेशन के लिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी है। सीरीज 11 में 24 घंटे की बैटरी लाइफ है। SE 3 में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले है। सभी डिवाइस अपडेटेड OS26 के साथ आएंगे। 12 सितंबर से आप आईफोन 17 के सभी वर्जन को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। शिपिंग 19 सितंबर से शुरू होगी।


