आईसीएआई रायगढ़: दिनेश अध्यक्ष तो मानस बने सचिव

रायगढ़| इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की रायगढ़ शाखा ने वर्ष 2026-27 के लिए नई प्रबंध समिति की घोषणा की है। दिनेश अग्रवाल को नया अध्यक्ष बनाया गया है। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष संजय सोनी, सचिव मानस बंसल, कोषाध्यक्ष वंश अग्रवाल, सिकासा अध्यक्ष तेजस्वी अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य संतोष टिबरेवाल को बनाया गया है। निवर्तमान अध्यक्ष संतोष टिबरेवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सदस्यों, विद्यार्थियों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया और नई टीम को कार्यभार सौंपा। उन्होंने बताया कि रायगढ़ में जल्द ही लाइब्रेरी की सुविधा शुरू की जाएगी। विद्यार्थियों के लिए इंटीग्रेटेड कोर्स ऑन इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनिंग कोर्स शुरू करने की योजना है, जिससे स्थानीय स्तर पर बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स और समय-समय पर तकनीकी सेमिनार आयोजित किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *