आईसीएमएम सीईओ रोहितेश का हिंदुस्तान जिंक दौरा

जयपुर/उदयपुर | हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने आईसीएमएम के प्रेसिडेंट और सीईओ रोहितेश धवन की सिंदेसर खुर्द खदान में मेजबानी की। यह दौरा कंपनी के आईसीएमएम की पहली भारतीय सदस्य बनने के बाद हुआ। धवन ने दुनिया की चौथी सबसे बड़ी चांदी उत्पादक इस खदान का निरीक्षण किया और नवाचार, सस्टेनेबिलिटी व ईएसजी नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान जिंक ने आधुनिक तकनीक को पर्यावरण व सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ा है। कंपनी अपनी सस्टेनेबिलिटी 2.0 कार्यसूची के तहत 2050 तक नेट-जीरो उत्सर्जन हेतु प्रतिबद्ध है और वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन में अहम योगदान दे रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *