लुधियाना| कृष्णा कॉन्शियसनेस एंड वेलफेयर ट्रस्ट, साईं द्वारका माई धाम ललतों कला और शंकरा आई हॉस्पिटल की ओर से 28 अप्रैल सोमवार को फ्री आई चेकअप कैंप लगाया जाएगा। पखोवाल रोड स्थित साईं धाम में लगने वाले इस कैंप में सफेद और काले मोतियाबिंद की जांच, मुफ्त दवाइयों का वितरण, जरूरतमंदों के ऑपरेशन और चश्मों की सुविधा दी जाएगी। ट्रस्ट की ओर से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने और वापस छोड़ने की व्यवस्था भी की जाएगी। अविनाश माटा जी ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से यह दूसरा निशुल्क कैंप है, जिसमें हॉस्पिटल की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पहुंचेगी। अनिल सूद ने बताया कि ट्रस्ट के सेवक मरीजों की मदद के लिए कैंप में मौजूद रहेंगे। साईं सेवक वरुण ने कहा कि मरीज आधार कार्ड की फोटो कॉपी और दो फोन नंबर साथ लाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर परिजनों से संपर्क किया जा सके।


