आई चेकअप कैंप में जांच के साथ विद्यार्थियों को जागरूक भी किया

जालंधर| सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयोजित आंखों के चेकअप कैंप में हिस्सा लिया। डीएमसी लुधियाना द्वारा आयोजित कैंप का नेतृत्व डॉ. दीक्षा और उनकी टीम के सदस्यों ने किया। इस कैंप का मकसद आंखों से जुड़ी समस्याओं का जल्दी पता लगाना और छात्रों के बीच आंखों के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। इस मौके मेडिकल टीम ने व्यवस्थित और सिस्टमेटिक तरीके से आंखों की पूरी जांच की। चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों की समर्पित भागीदारी के लिए उनकी सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *