भास्कर न्यूज | अमृतसर सिविल अस्पताल अमृतसर में आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बैठक हुई। बैठक में जिला स्तर पर संगठन की चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें पवनदीप कौर रंधावा को जिला प्रधान चुना गया। इकरणजीत सिंह को सीनियर उप प्रधान और मलकीत सिंह को जिला जनरल सचिव बनाया गया। पवनदीप कौर (गुरु नानक मेडिकल कॉलेज) और विशाल शर्मा उप प्रधान बने। बाल कृष्ण को कैशियर और सविता शर्मा को ज्वाइंट कैशियर चुना गया। नीलम बावा और निर्मल सिंह को प्रेस सचिव, संदीप कुमार और राजवीर सिंह को ऑर्गेनाइजर, शबीना शर्मा और अंजली जेतली को कार्यालय सचिव बनाया गया। विशाल माहला को मुख्य सलाहकार, लखविंदर सिंह और विशाल कुमार को सलाहकार नियुक्त किया गया। जिला कमेटी में हरप्रीत कौर, मनजीत सिंह, कवलजीत कौर, गुरिंदर कौर और पलविंदर सिंह को सदस्य बनाया गया। बैठक में गगनदीप सिंह भुल्लर, सूबा प्रधान पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन वैज्ञानिक, गुरजिंदर सिंह औलख मंडी कलां जिला प्रधान बठिंडा, गुरिंदर सिंह विक्की फूल, सुनील धीर रामपुरा, अमनदीप सिंह महिराज, सुखविंदर सिंह दोदा, परमजीत सिंह और राजन कुमार अमृतसर से शामिल हुए।


