‘आओ मात जी तुहाडा मंदिर सजाया है, मंदिर सजा के तुहानूं घर’ च बुलाया है’ पर झूमे श्रद्धालु

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर ढपई रोड प्रेम नगर में मां भगवती जी का 5वां विशाल जागरण करवाया गया। महंत राघव दास ने बताया कि श्री बाला जी के अलावा सभी विग्रहों का भव्य शृंगार किया गया। शाम 7 बजे मां भगवती जी की ज्योति प्रचंड की गई। जागरण में सैंकड़ों श्रदालुओं ने हाजिरी भरी। इस मौके मास्टर सलीम के बेटे शादिल सलीम, साहिल महाजन व मिन्नी चंचल ने सुंदर-सुंदर भजनों का गायन कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मिन्नी चंचल ने ‘आओ मात जी तुहाडा मंदिर सजाया है, मंदिर सजाके तुहानू घर च बुलाया है‘…, आदि सुंदर भजन का गायन किया। जागरण दौरान महाकाली जी की सुंदर-सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। तारा रानी की अमर कथा का गुणगान महंत रमन महाजन ने किया। सुबह आरती के बाद बाला जी महाराज को छप्पन व्यंजनों का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *