बालोद| जिले के गुरूर रेंज के मंगचुवा बीट जंगल कक्ष क्रमांक 234(आरक्षित वन) में वन विभाग ने जिले का पहला बांस से दो मंजिला निरीक्षण कुटीर तैयार किया है। जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जंगल में प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार कर यहां आराम भी कर सकते है। हालांकि इसका उपयोग अभी सिर्फ विभाग के अधिकारी व कर्मचारी कर सकेंगे। वन विभाग ने इसे निरीक्षण कुटीर नाम दिया है। दरअसल विभाग के अफसर व कर्मचारी जंगल में निरीक्षण करने पहुंचते है तो ठहरने के लिए जगह नहीं रहती है। इस वजह से कुटीर तैयार किया गया है


