आकाशदीप पर पुलिस ने बढ़ाई सख्ती:डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने वाले आरोपी पर धाराएं बढ़ाईं; सांसद आजाद पहुंचे अमृतसर

पंजाब के अमृतसर में विरासती मार्ग स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में गिरफ्तार आकाशदीप सिंह पर पुलिस ने अपनी सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस ने शुरुआती एफआईआर में आरोपी के खिलाफ 8 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। लेकिन अब इन धाराओं में इजाफा किया गया है। इस बीच भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण भी अमृतसर पहुंचे हैं, उन्होंने कहा कि इस मामले को संसद में उठाया जाएगा। द शुक्रवार को ही पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके 5 दिन का रिमांड हासिल किया था। पुलिस ने जानकारियां हासिल करने की बात कही थी। एडवोकेट अनिल कुमार ने बताया कि आकाशदीप सिंह के पास एक राष्ट्रीय ध्वज है, जिसे उसने बठिंडा में छुपा रखा है। आरोपी का इरादा शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने का नहीं था। अब पुलिस आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी। गंभीर धाराएं जोड़ी गईं पुलिस ने एफआईआर में 5 BNS की कुछ और गंभीर धाराएं जोड़ दी हैं। इनमें – इससे पहले पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 8 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। संसद में उठाया जाएगा मुद्दा : चंद्रशेखर आजाद भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण खुद अमृतसर पहुंचे और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मौके का मुआयना किया और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए। चंद्रशेखर आजाद ने घटना पर दुख और आक्रोश जताते हुए कहा कि, अगर पुलिस प्रशासन पहले से ही बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा करता, तो यह घटना कभी नहीं होती। अब प्रशासन दिखावा कर रहा है, लेकिन हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने मांग की कि जहां-जहां महापुरुषों की प्रतिमाएं लगी हैं, वहां सरकार को उनकी सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में भी उठाएंगे और सरकार पर दबाव बनाएंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जाए और दोषियों को कड़ी सजा मिले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *