आकाशवाणी के वरिष्ठ और सेवानिवृत्त कार्यक्रम अधिकारी अमरेश्वर का निधन

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर शहर के मायापुर निवासी आकाशवाणी के सेवानिवृत्त कार्यक्रम अधिकारी और रेडियो जगत के सुविख्यात नाम अमरेश्वर दुबे का रविवार दोपहर 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। कुछ समय से उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। रविवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश हो गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमरेश्वर ने अपने सशक्त स्वर, प्रभावी प्रस्तुति और रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से रेडियो की दुनिया में एक विशिष्ट पहचान बनाई। उन्होंने अपने रेडियो करियर की शुरुआत आकाशवाणी अंबिकापुर से उद्घोषक के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने अंबिकापुर, ग्वालियर, शहडोल और बिलासपुर आकाशवाणी केंद्रों में सेवाएं दीं। विशेष रूप से शहडोल आकाशवाणी केंद्र की स्थापना उनके कार्यकाल के दौरान हुई, जिसे उनके योगदान की बड़ी उपलब्धि माना जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *