आकाशीय बिजली से एक की मौत, 8 घायल:बलौदाबाजार के पहंदा गांव में बारिश से बचने के दौरान हादसा, कलेक्टर ने किया अस्पताल का दौरा

बलौदाबाजार में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में 8 अन्य लोग घायल हो गए। घटना तहसील के पहंदा गांव में हुई। दोपहर के समय बारिश से बचने के लिए 26 वर्षीय प्रतीक कोसले समेत 9 लोग पुराने आंगनबाड़ी भवन के पास रुके थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से प्रतीक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कलेक्टर दीपक सोनी ने शाम को जिला अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की। सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार अवस्थी से घायलों की स्थिति की जानकारी ली। सीएमएचओ ने बताया कि सभी 8 घायलों का इलाज जारी है। उनकी स्थिति सामान्य है। कलेक्टर ने सीएमएचओ को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *