लुधियाना| सात दिवसीय ‘युवा आपदा मित्र’ प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों को तकनीकी बचाव कार्यों और आपातकालीन चिकित्सा सहायता का गहन प्रशिक्षण दिया गया। कोर्स डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) जोग सिंह भाटिया की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने आपदा के समय जीवन बचाने की बारीकियों को सीखा। सत्र में आकाशीय बिजली से बचाव, बुनियादी खोज और बचाव के साथ-साथ प्राथमिक चिकित्सा पर विस्तृत व्याख्यान दिए गए। स्वयंसेवकों को व्यावहारिक रूप से मरीजों को उठाने और ले जाने, रक्तस्राव को नियंत्रित करने और घाव की देखभाल करने के तरीके सिखाए गए। इस अवसर पर एमजीएसआईपीए की प्रशिक्षक टीम मौजूद रही जिसमें हरकीरत सिंह अरोड़ा ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर, मनजोत कौर, सुखचैन सिंह, कोमल, दीनाक्षी, पूजा, दविंदर कौर, जॉनसन, मनदीप कुमार, रंजीत सिंह भाटिया और सलोनी शर्मा शामिल थे। प्रशिक्षकों ने जोर दिया कि आपदा स्थल पर सही समय पर दी गई प्राथमिक चिकित्सा किसी व्यक्ति की जान बचाने में निर्णायक साबित होती है।


