अमृतसर| युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत वीरवार को प्रशासन की ओर से शहरी इलाके में तस्कर की प्रॉपर्टी गिराने की 10वीं कार्रवाई की गई। कोट खालसा के आकाश एवेन्यू में तस्कर सौरभ प्रताप के घर को जेसीबी से ढहाया गया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सौरभ प्रताप के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के करीब 25 मामले दर्ज हैं जो फिलहाल फरार है। सौरभ 2009 से नशा तस्करी में सक्रिय है। सौरभ का पूरा परिवार नशे के कारोबार में लिप्त है। उसकी बेटी भी तस्करी के नेटवर्क में शामिल है और भाई इस समय जेल में बंद है। पुलिस पूर्व में सौरभ प्रताप के कब्जे से 8 किलो हेरोइन और 6 किलो अफीम बरामद कर चुकी है। सौरभ के खिलाफ पंजाब भर में केस दर्ज हैं।


