आकाश वापस लेंगे नामांकन:भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष पद पर गोविंद गोयल लड़ेंगे चुनाव

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के आगामी चुनाव में अब गोविंद गोयल अध्यक्ष पद के उम्मीदवार होंगे। आकाश गोयल और उनकी टीम ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि आकाश अपना नामांकन वापस लेंगे। गोविंद गोयल पिछले लगभग 50 वर्षों से व्यापार और उद्योग क्षेत्र से जुड़े हैं। वे लंबे समय से व्यापारियों के मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। वर्तमान में वे अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन और कन्फेडरेशन ऑफ एमपी इंडस्ट्री, सर्विस एंड ट्रेड (COMPIST) के अध्यक्ष हैं। वे फेडरेशन ऑफ एमपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। गोविंद गोयल ने व्यापारियों के हित में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के नए ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से परिवहन व्यापार में आने वाली समस्याएं उठाईं थी। इसके बाद 123 करोड़ की पेनल्टी हटाई गई। कलेक्टर गाइडलाइन में 20 प्रतिशत तक कमी कराने में भी उनकी भूमिका रही। इससे रियल एस्टेट कारोबार को राहत मिली। सामाजिक क्षेत्र में वे भोपाल जन सेवा समिति से जुड़े हैं। इसके माध्यम से निःशक्तजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए गए। वे संस्था सृजन के जरिए 1100 से अधिक बेटियों के विवाह करा चुके हैं। अन्य सामाजिक गतिविधियां भी संचालित कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *