अमृतसर |16 साल की सफलता का जश्न मनाते हुए, देश की अग्रणी टेस्ट प्रिपरेशन संस्था आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने अपने प्रमुख स्कॉलरशिप प्रोग्राम एंथे 2025 की घोषणा की है। यह वार्षिक टैलेंट हंट एग्जाम, जो इस साल 17वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, कक्षा 5वीं से 12वीं तक के छात्रों को चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं के लिए तैयार करने और उन्हें वास्तविक ‘प्रॉब्लम सॉल्वर’ बनाने का लक्ष्य रखता है। एंथे 2025 में छात्रों को 250 करोड़ तक की स्कॉलरशिप (100% तक) और 2.5 करोड़ तक के नकद पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। यह स्कॉलरशिप आकाश के क्लासरूम, डिजिटल और इन्विक्टस कोर्सेस पर लागू होगी, जिससे मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले छात्रों को काफी मदद मिलेगी। यह परीक्षा छात्रों को नीट, जेईई के लिए आकाश के विशेषज्ञ शिक्षकों से कोचिंग पाने का अवसर देती है।


