जालंधर| समाज सेवी संस्था ‘आखरी उम्मीद’ के सदस्यों की ओर से शनिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों में कपड़े, राशन, बर्तन, मिस्से प्रशाद का लंगर, दवाइयां, पशुओं का चारा व अन्य जरूरत की सामग्री बांटी। संस्था द्वारा मेडिकल कैंप भी लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष जतिंदर पाल सिंह, हमिंदर सिंह, प्रभ दियाल सिंह, हरप्रीत सिंह, जसमीत सिंह, गुरचरण सिंह, दविंदर पाल सिंह, नविश लूथरा, परमिंदर सिंह, तजिंदर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।


