पाली में सड़क हादसे में घायल हुए 18 साल का हितेश आखिर जिदंगी की जंग हार गया। जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से वह वेंटिलेटर पर था। 29 जनवरी को एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुआ और 7 फरवरी को उसकी मौत हो गई।
मां का रो-रो कर बुरा हाल
मृतक अपनी मां का एकलौता बेटा था। जवान उम्र में बेटे की अकाल मौत से उसकी मां रीना का रो-रो कर बुरा हाल है। वह अभी भी यकीन नहीं कर पा रही कि उसका लाडला बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। उसकी हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे संभाल रखा है। यह भी पढ़े – ट्रैक्टर से टकराई बाइक, तीन युवकों के सिर फटे: रोते हुए मां बोली- मुझे बेटे से मिला दो, उसे कुछ हो गया तो जिंदा नहीं रह सकूंगी
ओम आश्रम से पाली आते समय हुए हादसे का शिकार
बता दे कि सदर थाना क्षेत्र में हाईवे पर 29 जनवरी की शाम करीब पांच बजे इंद्रा नगर के पास बाइक ट्रेक्टर से टकरा गई थी। इस हादसे में पाली शहर के केशव नगर निवासी हितेश (18) पुत्र विनोद दर्जी, हितेश (17) पुत्र पप्पूराम और कुशाल (17) पुत्र चंपालाल मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया ग्या था। जहां शुक्रवार दसवें दिन उपचार के दौरान हितेश दर्जी की मौत हो गई। वही दूसरे दोनों घायलों की हालत में सुधार है। तीनों दोस्त ओम आश्रम में दर्शन कर वापस बाइक से पाली आ रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ।


