आगरा पुलिस ने दूध विक्रेता को बुरी तरह पीटा:अंगूठे के उखाड़ दिए नाखून, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

आगरा पुलिस पर एक बार फिर से मारपीट करने का आरोप लगा है। जीवनी मंडी के दरोगा ने एक दूध विक्रेता को थर्ड डिग्री देते हुए उसके पैर के नाखून तक उखाड़ लिए। उसका टेंपो सीज किया। उसके रुपए और मोबाइल छीन कर उसे शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई कर दी। उसका दोष सिर्फ इतना था कि वह भाई के टेंपो पर बैठा था और उसे टेंपो चलाना नहीं आता था। जमानत के बाद पीड़ित ने अपने रिश्तेदार भाजपा नेता के साथ डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास से शिकायत की। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया। अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है। मामला जीवनी मंडी चौकी का है। अब जानिए पूरा मामला
सैंया के गांव वीरई निवासी नरेंद्र कुशवाह ने शनिवार को डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास से शिकायत की। बताया कि वह और उसका भाई धीरज कुशवाह आगरा में टेंपो से दूध देने आते हैं। उसे टेंपो चलाना नहीं आता। धीरज ही चलाता है। जीवनी मंडी क्षेत्र स्थित गरीब नगर के बाहर उनका टेंपो खड़ा था। वह टेंपो में बैठा था। भाई धीरज गली में दूध देने गया था। तभी वहां पर कोई झगड़ा हो गया। जीवनी मंडी चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार ओर सिपाही पहुंचे। उन्होंने कुछ लोगों को पकड़ा। उन लोगों को चौकी ले जाने के लिए टैंपो में साथ लेकर चलने को कहा। उसने पुलिस कर्मियों को बताया कि वो टैंपो चलाना नहीं जानता है। उसका भाई की टेंपो चलाता है। इस बात पर पुलिसकर्मियों का पारा हाई हो गया। उन्होंने नरेंद्र के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। अंगूठे का नाखून भी उखड़ दिया
इसके बाद उसे चौकी ले आए। आरोप है कि चौकी में उसे बुरी तरह से पीटा गया। उसके पैरों के तलवे में डंडे मारे। उसके अंगूठे का नाखून भी उखड़ दिया। इसके बाद उसका शांतिभंग में चालान और कर दिया। इसके बाद दरोगा ने उनका मोबाइल और जेब में रखे 1800 रुपये छीन लिए। टेंपों में उन्हें डालकर थाने पहुंचाया और शांतिभंग में चालान कर दिया। मोबाइल और रुपये वापिस नहीं किए
भाई ने परिचित रिश्तेदार भाजपा नेता प्रेम सिंह कुशवाह को जानकारी दी। उन्होंने पुलिस लाइन से जमानत कराई। आरोप है कि जब वह टेंपो, मोबाइल और रुपये वापस लेने थाने गए तो मोबाइल और रुपये वापिस नहीं किए गए। घटना के बाद से पीड़ित युवक भयभीत है। चौकी इंचार्ज निलंबित
पुलिस की पिटाई के चलते वो सही से चल भी नहीं पा रहा है। डीसीपी सिटी ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया। आरोपित चौकी इंचार्ज जीवनी मंडी रविंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। उसकी जगह गौरव राठी को नया चौकी प्रभारी बनाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *