आगरा में एक पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी ने सड़क पर प्रेमिका के बाल पकड़कर उसे गिरा दिया और लात-घूंसों व जूतों से पीटने लगी। काफी देर तक मौके पर हंगामा चलता रहा। इसी बीच मौका पाकर पति वहां से फरार हो गया। मारपीट के चलते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह महिला को समझा-बुझाकर शांत कराया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को थाने ले गई। यह मामला रविवार शाम एत्मादपुर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर इलाके का है। देखिए 3 तस्वीरें… विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… 4 महीने पहले पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी मिली जानकारी के अनुसार जीतू कर्दम नाम के व्यक्ति का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा है। पत्नी का आरोप है कि उसके पति के किसी दूसरी युवती से प्रेम संबंध थे। इसी बात को लेकर पति अक्सर उसके साथ गाली-गलौज करता था और विरोध करने पर मारपीट करता था। करीब चार महीने पहले पति ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया, जिसके बाद वह अपने दो बच्चों को लेकर मायके चली गई। रविवार को पत्नी को जानकारी मिली कि उसका पति कुबेरपुर क्षेत्र में अपनी प्रेमिका के साथ आया है। इस पर वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गई। वहां उसने अपने पति जीतू कर्दम को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पत्नी को देखते ही जीतू कर्दम मौके से फरार हो गया, जबकि प्रेमिका को पत्नी ने पकड़ लिया। पत्नी ने युवती के बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में लोगों ने किसी तरह महिला को समझा-बुझाकर शांत कराया। महिला का कहना है कि उसने पति के खिलाफ एत्मादपुर थाने में पहले ही शिकायती पत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी बोले- मुकदमा दर्ज कर लिया गया है
थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया- पीड़िता की ओर से मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ——————— ये भी पढ़ें- वाराणसी में जापानी पर्यटकों से बदसलूकी, VIDEO:पेशाब करने की अफवाह पर गंगा स्नान से रोका, तो हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर जापान से आए पर्यटकों के साथ बदसलूकी की गई। दरअसल, जापानी पर्यटक गंगा में स्नान करने जा रहे थे। तभी किसी ने उनपर गंगा में पेशाब करने का आरोप लगाया। हालांकि इस आरोप का कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ स्थानीय लोग जापानी पर्यटकों के साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। जापानी पर्यटक हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे, इसके बाद भी उन्हें अपमानित किया जाता रहा। पढ़िए पूरी खबर….


