आगरा में बाबर के नाम पर बाबरी शौचालए बनवाएंगे:योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष बोले- हूमायूं कबीर की गर्दन काटकर लाने पर 51 हजार का इनाम

आगरा में बाबर के नाम बाबरी सार्वजनिक शौचालय बनवाएंगे। टीएमसी से निलंबित विधायक हुमांयू कबीर की गर्दन काटने पर 51 हजार रुपए के इनाम भी देंगे। यह बात योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने वीडियो संदेश जारी करके कही। रविवार को जारी वीडियो में अजय तोमर ने कहा- बाबरी नाम की मस्जिद भारत की धरती पर अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी, बाबर की असल जगह शौचालय में है। यहां अकबर, औरंगजेब, शाहजहां, हुमायूं, अलाउद्दीन खिलजी सहित अन्य मुगल आक्रांताओं की भी तस्वीर लगाई जाएगी, जिन्होंने भारत में आकर यहां की संस्कृति को सभ्यता को नष्ट करने का काम किया। हिन्दू समाज से सहयोग लेकर बनवाएंगे शौचालय योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने कहा- हिन्दू समाज के सहयोग से, हिन्दू समाज के चंदे से बहुत अच्छा शौचालय बनवाएंगे। बाबर हमारा हीरो नहीं है। हमारे हीरो महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह, विक्रमादित्य परमार, पृथ्वीराज चौहान, गोकुला जाट, सूरजमल जाट, स्वामी विवेकानंद, स्वामी दयानंद सरस्वती और छत्रपति संभाजी महाराज जैसे लोग हैं। बाबरी मस्जिद की नींव रखने में शामिल लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा हो अजय तोमर ने कहा- सरकार से हमारी मांग है कि जिस प्रकार से मुर्शिदाबाद में 2 लाख मुस्लिम जो रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं। जिनकी मौजूदगी में हुमायूं कबीर ने मस्जिद की नींव रखने का काम किया है। ऐसे लोगों पर देश द्रोह का मुकदमा दर्ज करना चाहिए। साथ ही उसमें आए लोगों को गोली मार देनी चाहिए। क्योंकि ये भारत के मुसलमान नहीं है। ये रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठी हैं। बाबर का महिमा मंडन करने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे तेजोमहालय के पक्षकार अजय तोमर ने कहा- ये एक बार फिर से देश को दंगे में झोंकने की साजिश की गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इशारे पर ये सब किया गया है। महज उस नेता को निलंबित करने का ढोंग किया गया है। देश में हिन्दू-मुसलमान दंगा भड़काने का काम किया जा रहा है। ऐसे हुमायूं कबीर की गर्दन काटने वाले को 51 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। बाबर, अकबर, औरंगजेब के नाम पर कोई भी सड़क, प्रतिष्ठान बनाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं सरकार से मांग करता हूं कि 6 दिसंबर को जो कार्य किया गया है उसे तुरंत हटाया जाए। ——————–
ये खबर भी पढ़ें
इंस्पेक्टर की मीनाक्षी से 3 दिन में 100 बार बातचीत, कॉल रिकॉर्ड ने खोले राज; पिता बोला- बेटी चिंता मत कर, छुड़ा लेंगे जालौन के कुठौंद थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय (52) की मौत का राज गहराता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इंस्पेक्टर राय और महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा (28) के बीच 3 दिन में 100 से ज्यादा बार फोन पर बातचीत हुई। ज्यादातर वीडियो कॉल हैं। महिला सिपाही ने कुछ की रिकॉर्डिंग भी की है। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *