आगरा में मन्नत होटल के कमरे में खटमल, VIDEO:होटल मैनेजर पर अभद्रता का आरोप, आधी रात को पुलिस से मांगी मदद

रांची से आगरा घूमने आए एक पर्यटक परिवार का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने आगरा के एक होटल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्होंने होटल में रूम बुक किया था और पैसे भी पे कर दिए थे। लेकिन जब वे रूम में गए तो उन्हें खटमल दिखाई दिए। परिवार ने होटल के मैनेजर से शिकायत की। लेकिन उन्होंने उनकी शिकायत को अनदेखा कर दिया गया। जिसके बाद पर्यटकों ने पैसे वापस करने के लिए कहा। लेकिन मैनेजर ने पैसे वापस नहीं किए। और उन्हें बिना पैसे वापस किए रूम खाली करने को कहा। परिवार ने आरोप लगाया है कि होटल के मैनेजर ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें होटल से बाहर निकाल दिया। परिवार ने वीडियो में कहा है कि वे आगरा घूमने आए थे। और उन्हें यहां की मेहमाननवाजी की उम्मीद थी। लेकिन होटल के इस व्यवहार से वे बहुत परेशान हैं। उन्होंने आगरा पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। कहा है कि वे इस मामले में कार्रवाई करें। वायरल वीडियो में परिवार ने कहा- यही है मोहब्बत की नगरी आगरा की मेहमाननवाजी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस होटल में न जाएं और दूसरों को भी इस बारे में बताएं। यह घटना थाना शाहगंज क्षेत्र के खेरिया मोड़ पुल के पास होटल मन्नत की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *