आगरा में सोते समय रजाई में जिंदा जला जलकल-कर्मी:रात में वाटर वर्क्स में थी कर्मचारी की ड्यूटी, हीटर से रजाई में लगी आग

आगरा में एक जलकल कर्मी की रात में मौत हो गई। जलकल कर्मी रात में हीटर चलाकर रजाई ओढ़कर सो रहा था। हीटर से रजाई में आग लग गई। जलकल कर्मी जिंदा जलकर मर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना छत्ता के जीवनी मंडी के वॉटर वर्क्स में रात में जलकल कर्मी सीताराम(50) की ड्यूटी थी। सीताराम थाना ताजगंज के महुआखेड़ा का रहने वाला है। सीताराम गार्ड था। उसके साथ ही एक और गार्ड वीरेंद्र की भी ड्यूटी थी। बताया जा रहा है कि रात में खाना खाकर सीताराम सोने चला गया। रात लगभग एक बजे नाइट ड्यूटी गार्ड वीरेंद्र अंदर पहुंचा तो देखा कि सीताराम का शव जला पड़ा है। गार्ड ने तुरंत घरवालों के साथ ही पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि सीताराम चारपाई पर सो रहा था। चारपाई के नीचे हीटर चल रहा था। रजाई ओढ़कर चारपाई पर सो रहा था। हीटर से रजाई में आग लगी। सीताराम रजाई में रजाई से निकल नहीं पाया। वो जिंदा ही जल गया। परिवारीजनों के साथ ही पुलिस भी रात में ही मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *