आगर मालवा के राधेश्याम परिहार को राष्ट्रीय सम्मान:ICAR किसान मेले में मिलेंगे ‘मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया’ और ‘फार्मर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड

आगर मालवा जिले के ग्राम बिनायगा बड़ौद के प्रगतिशील किसान राधेश्याम परिहार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने जा रहे हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) उन्हें नई दिल्ली में 7 से 9 दिसंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय किसान मेले में दो बड़े पुरस्कार ‘मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया’ और ‘फार्मर ऑफ द ईयर’ से सम्मानित करेगी। जैविक खेती और नवाचार के लिए सम्मान राधेश्याम परिहार को यह सम्मान जैविक खेती में उत्कृष्ट उत्पादन, आधुनिक तकनीकों के सफल उपयोग और किसान समूहों को संगठित कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में विशेष योगदान के लिए दिया जा रहा है। लोग बाेले- यह क्षेत्र के लिए गर्व का विषय यह राष्ट्रीय सम्मान देशभर के चुनिंदा प्रगतिशील किसानों को दिया जाता है, जिन्होंने कृषि नवाचार, जैविक खेती और नई तकनीकों को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय काम किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आगर मालवा जिले से राधेश्याम परिहार का चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। राष्ट्रीय मंच पर मिलने वाले इस सम्मान से क्षेत्र के अन्य किसानों को भी प्रेरणा मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *