आगर मालवा जिला अस्पताल निरीक्षण में अव्यवस्था:23 में से केवल 6 डॉक्टर उपस्थित; गंदगी पर अधिकारियों ने जताई नाराजगी

आगर मालवा जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह प्रशासनिक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। एसडीएम मिलिंद ढोके और तहसीलदार विजय सेनानी के औचक निरीक्षण में अस्पताल की व्यवस्थाएं बदहाल पाई गई, जिस पर अधिकारियों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी रजिस्टर की जांच में सामने आया कि ओपीडी की सुबह की शिफ्ट में कुल 23 डॉक्टरों की ड्यूटी थी, लेकिन मौके पर केवल 6 डॉक्टर ही उपस्थित मिले। डॉक्टरों की अनुपस्थिति को गंभीर लापरवाही मानते हुए अधिकारियों ने पंचनामा तैयार किया और अस्पताल प्रबंधन को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। अधिकारियों ने साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया अधिकारियों ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया, जहां जगह-जगह गंदगी पाई गई। अव्यवस्थित और गंदे माहौल के कारण मरीजों एवं उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले भी निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए गए जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूर्व में भी कई बार निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दे चुका है, इसके बावजूद हालात में कोई ठोस सुधार नजर नहीं आ रहा है। चिकित्सकों की अनुपस्थिति के कारण ओपीडी में मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इस संबंध में तहसीलदार विजय सेनानी ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि वे पहले मरीजों को देखने के लिए राउंड पर जाते हैं, उसके बाद सार्थक ऐप पर अपनी उपस्थिति दर्ज करते हैं। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी समय में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करना अनिवार्य है और लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *