आगर मालवा जिले में छाया घना कोहरा:सर्द हवाओं के साथ बढ़ी ठिठुरन, वाहनों की रफ्तार धीमी

आगर मालवा जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार घना कोहरा छाया हुआ है। बढ़ते कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है और आमजन को अपने दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों ने कड़ाके की ठंड का अनुभव किया। क्षेत्र में बादलों की मौजूदगी ने मावठे की बारिश होने की संभावना बढ़ा दी है। अधिकतम तापमान रहा 22° सेल्सियस कोहरे के चलते दिनभर सूरज के दर्शन कभी-कभार ही हो पा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, जिले का न्यूनतम तापमान 9° सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22° सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे घर से बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें और आवश्यक सावधानियां बरतें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *