आगर मालवा पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण:उत्कृष्ट टर्न-आउट पर एसपी ने की सराहना; आवासीय परिसर, हथियार शाखा की भी जांच

पुलिस लाइन आगर में शुक्रवार को साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया गया। एसपी विनोद कुमार सिंह ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। उन्होंने पुलिस बल के उत्कृष्ट टर्न-आउट की सराहना की और बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को मौके पर ही प्रोत्साहित किया। स्क्वॉड ड्रिल में दिखा अनुशासन और तालमेल परेड के बाद स्क्वॉड ड्रिल का अभ्यास कराया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने बेहतरीन तालमेल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। स्क्वाड ड्रिल का संचालन सूबेदार जगदीश यादव और सूबेदार जितेंद्र शुक्ला ने किया। जिम, ऑप्टिकल्स सेंटर और योग स्थल का निरीक्षण इसके बाद एसपी सिंह ने पुलिस लाइन परिसर स्थित ऑप्टिकल्स सेंटर, नए ओपन जिम, नवग्रह वाटिका और योग चक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के नियमित उपयोग, स्वच्छता और रखरखाव को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों को फिटनेस और मानसिक शांति के लिए जिम व योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी। आवासीय परिसर और हथियार शाखा की भी जांच एसपी ने पुलिस लाइन के आवासीय परिसर की स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने आर्म्स एंड एम्युनिशन शाखा की जांच करते हुए हथियारों की सुरक्षा, नियमित रखरखाव और रजिस्टरों को अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया। पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं, समाधान के निर्देश निरीक्षण के दौरान एसपी सिंह ने पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत और विभागीय समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दोनों एसडीओपी, थाना तथा चौकी प्रभारी सहित 120 से अधिक पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *