आगर मालवा में कक्षा 8वीं तक सभी स्कूलों में छुट्टी:न्यूनतम टेम्परेचर 9 डिग्री; विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में और गिरावट की संभावना

आगर मालवा जिले में कड़ाके की ठंड का असर जारी है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा। ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने आठवीं कक्षा तक के स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश बढ़ा दिया है। बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सोमवार रात की तुलना में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। पिछले दो दिनों में रात के तापमान में कुल 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे हल्की राहत मिली है। हालांकि, सर्द हवाओं और ओस के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है, जिससे ठंड का प्रभाव लगातार बना हुआ है। 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में छुट्‌टी बच्चों को ठंड के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने आठवीं कक्षा तक के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश को बुधवार और गुरुवार तक बढ़ा दिया है। यह अवकाश पहले सोमवार और मंगलवार के लिए घोषित किया गया था। मंगलवार को दिन में सूर्य की तेज किरणों के कारण कुछ राहत महसूस की गई। वहीं, बुधवार सुबह जिले में हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी लगभग 500 मीटर तक सीमित हो गई। इसके चलते वाहन चालकों को आवाजाही में सावधानी बरतनी पड़ी। विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में और गिरावट की संभावना मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, सर्द मौसम का यह दौर अभी कुछ दिनों तक बना रह सकता है। तापमान में आगे और गिरावट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, जिससे सामान्य जनजीवन पर असर पड़ सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों से गर्म कपड़े पहनने और ठंड से बचाव के आवश्यक उपाय अपनाने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *