आगर मालवा में दो दिवसीय युवक युवती परिचय सम्मेलन जारी:बड़ी संख्या में पहुंचे समाजजन, दूसरे दिन भी जारी रहा पूछ परख का दौर

आगर मालवा जिला मुख्यालय पर अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक-युवती का निशुल्क दो दिवसीय तृतीय परिचय सम्मेलन आज रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अग्रसेन वाटिका में जारी अग्रवाल समाज परिचय सम्मेलन में आगर सहित आसपास के जिलों ओर महानगरों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। यहां वर और वधू की तलाश में एक दूसरे से परिचय प्राप्त करने का दौर जारी रहा। परिचय सम्मेलन के दौरान मंच पर आकर विवाह योग्य युवक और युवतियों ने अपना परिचय दिया। सम्मेलन के दौरान कल शनिवार रात 8 बजे संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन भी किया गया। समिति से जुड़ी दीपिका जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दो दिवसीय सम्मेलन का आज रविवार शाम समापन किए जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *