आगर-मालवा में बारिश से सोयाबीन फसल को नुकसान की आशंका:एक घंटे रुक-रुककर पड़ी तेज बौछारें, मौसम विभाग ने कहा- अभी और गिरेगा पानी

आगर मालवा जिले में शनिवार दोपहर करीब एक घंटे तक रुक-रुककर बेमौसम बारिश हुई। इस बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और खेतों में कटी पड़ी सोयाबीन की फसल को नुकसान होने की आशंका है। कभी तेज तो कभी बूंदाबांदी के रूप में हुई इस बारिश से कई जगह सड़कों पर पानी बह निकला। यह बारिश किसानों के लिए चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि इस समय खेतों में सोयाबीन की फसलें कटकर रखी हुई हैं। अचानक हुई तेज बारिश से इन फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। पिछले कुछ दिनों से जिले में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी है। चालू मानसून सीजन में जिले में शनिवार सुबह तक 40 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह सिलसिला अभी जारी रह सकता है। जहां एक ओर इस बारिश से आमजन को उमस और गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए यह परेशानी का सबब बन गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *