आगर मालवा के बड़ोद रोड चौराहे पर शुक्रवार सुबह एक युवक को युवती से छेड़छाड़ करते हुए पकड़ा गया। भीड़ ने युवक की सरेराह पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी पिछले तीन दिनों से लगातार युवती को रास्ते में रोककर परेशान कर रहा था। आगर की एक युवती पास के गांव में स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाने जाती है। अकरम खान पिता हबीब नामक युवक उसे रास्ते में रोककर अभद्र हरकतें कर रहा था। युवती ने परिजनों को इस बारे में बताया, जिसके बाद परिवार और स्थानीय लोग सतर्क हो गए। युवती ने भी चप्पलों से मारा शुक्रवार सुबह जब युवती बड़ोद रोड चौराहे पर पहुंची, तो आरोपी ने फिर से छेड़खानी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और चौराहे पर ही उसकी पिटाई कर दी। युवती से भी चप्पलों से मारने को कहा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर कोतवाली थाने ले गई। युवती की शिकायत पर आरोपी अकरम खान के खिलाफ छेड़छाड़ सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


