आगर-मालवा में हिंदू महासम्मेलन शुरू, निकली कलश यात्रा:झांसी की रानी और भारत माता के रूप में दिखीं बालिकाएं

आगर मालवा में शनिवार को हिंदू महासम्मेलन का आगाज हुआ। इस अवसर पर शहर में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा शहर ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गूंज उठा। कलश यात्रा का मुख्य आकर्षण बालिकाओं का सजीव चित्रण रहा। बालिकाएं घोड़े पर सवार होकर झांसी की रानी, भारत माता और काशी बाई के स्वरूप में दिखीं। पारंपरिक वेशभूषा में सजी इन बालिकाओं के साथ लोगों ने सेल्फी ली और उन पर पुष्प वर्षा की। माधव बस्ती में महाआरती के साथ समापन कलश यात्रा सुबह 10 बजे कमल कुंडी परिसर से विधि-विधान के साथ शुरू हुई। यह यात्रा शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों जैसे सरकारवाड़ा, सराफा बाजार, गोपाल मंदिर और झंडा चौक से गुजरी। अंत में, माधव बस्ती (छोटा झीन) पहुंचकर महाआरती के साथ इसका विधिवत समापन हुआ। यात्रा के दौरान बैंड-बाजों की धार्मिक धुनों पर युवाओं और महिलाओं में उत्साह देखा गया। हिंदू समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक भी इस आयोजन में शामिल हुए। महासम्मेलन की पूर्व संध्या पर निकली इस यात्रा ने नगर में धार्मिक माहौल निर्मित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *