आगे चल रहे ट्रेलर में दूसरे ट्रेलर ने मारी टक्कर:ड्राइवर की मौत, केबिन में फंसा शव, 45 मिनट के बाद निकाला

भरतपुर के हलैना थाना इलाके में एक ट्रेलर आगे चल रहे ट्रेलर घुस गया। घटना में पीछे वाले ट्रेलर के ड्राइवर की मौत हो गई। ड्राइवर का शव बुरी तरह केबिन में फंस गया। शव को काफी कोशिश के बाद करीब 45 मिनट बाद निकाला जा सका। घटना के बाद आगे वाले ट्रेलर का ड्राइवर ट्रेलर को लॉक कर चाबी लेकर फरार हो गया। आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे वाले ने मारी टक्कर हलैना थाना अधिकारी ब्रजेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि आमोली टोल के पास करीब 4 बजे दो ट्रेलरों में एक्सीडेंट हो गया है। तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों ट्रेलर जयपुर की तरफ आ रहे थे। पीछे ट्रेलर वाले ड्राइवर ने आगे चल रहे ट्रेलर को टक्कर मार दी। जिससे पिछले ट्रेलर का ड्राइवर घायल हो गया। जिसे अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दोनों ट्रेलरों को हाईवे से हटवा दिया गया है। अलवर का रहने वाला था ड्राइवर टोल के RPO सुखवीर ने बताया कि एक ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रेलर को टक्कर मार दी। जिसके बाद पीछे ट्रेलर में ड्राइवर फंस गया। काफी कोशिश के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक ड्राइवर की पहचान राकेश गुर्जर निवासी कठूमर जिला अलवर के रूप में हुई है। शव केबिन में फंसा मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आगे चल रहा ट्रेलर काफी स्पीड में था। टोल के पास आते ही ट्रेलर के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाई। जिससे पीछे चल रहा ट्रेलर आगे चल रहे ट्रेलर में घुस गया। ट्रेलर इतनी स्पीड में था कि वह पीछे वाले ट्रेलर का केबिन पूरी तरह से टूट गया। जिसमें ड्राइवर फंस गया। बंद किये रोड़ पर स्पीड में आई बस घटना से करीब 2 घंटे बाद हाइड्रा से दोनों ट्रेलर को हटवाया जा रहा था। इसलिए एक साइड का रोड़ बंद किया हुआ था। इसी दौरान एक स्लीपर बस काफी स्पीड बंद किए रोड़ की तरफ आई और, उसने हाईवे की पेट्रोलिंग गाड़ी में जबरदस्त टक्कर मारी। जिससे हाईवे पेट्रोलिंग की गाड़ी और बस पूरी तरह से टूट गए। घटना को कोई जनहानि नहीं हुई। ड्राइवर के मामूली चोट आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *