अमृतसर| श्री मुक्ति नारायण धाम ग्रीन फील्ड मजीठा रोड में अयोध्या से पधारे स्वामी कुरेशाचार्य महाराज का स्वागत किया। इसी दौरान पंडितों ने महाराज को प्रसाद भेंट किया। इस मौके पर मंदिर ट्रस्टी चरणजीत भास्कर, धर्मपाल पराशर, रवि शर्मा, पं. विजय शास्त्री, पं. जय किशन, नवदीप, संजीव शर्मा, कपिल धवन समेत कई लोग मौजूद थे।


