आचार्य ताराचंद शास्त्री और पिंटू लाल मीना को राज्य स्तर पर मिला सम्मान

77 वें गणतंत्र दिवस पर जिले की दो प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय समारोह जयपुर में राज्य स्तरीय सम्मान मिला। ज्योतिष वैदिक ज्ञान व कला संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर आचार्य पंडित ताराचंद शास्त्री और गंगापुर सिटी के सहायक कृषि अधिकारी पिंटू लाल मीना को राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला कलेक्टर कानाराम ने भी दोनों प्रतिभाओं को बधाई दी। शास्त्री ने दीर्घकालीन साधनापूर्ण जीवन में ज्योतिष शास्त्र, वैदिक अध्ययन, धर्मशास्त्र एवं भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य किया है। वहीं गंगापुर सिटी में कार्यरत सहायक कृषि अधिकारी पिन्टू लाल मीणा को कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं नवाचारी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *