आचार संहिता से पहले योजना की शुरुआत:साढ़े 5 लाख भूमिहीन मजदूरों को मिले 10-10 हजार के चेक

भूमिहीन मजदूरों से किए गए वादे के अनुरूप पीएम मोदी की एक और गारंटी पूरी हो गई है। सीएम विष्णु देव साय ने रायपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की शुरुआत की। इसके तहत 5 लाख 62 हजार 112 हितग्राहियों को 562 करोड़ 11 लाख 20 हजार रुपए दिए गए। सीएम ने भूमिहीन मजदूर हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपए की राशि का चेक वितरित किया। सीएम ने कहा कि हमारा उद्देश्य भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के शुद्ध आय में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक रूप से संबल प्रदान करना है। सीएम ने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम के माध्यम से प्रदेश के भूमिहीन मजदूर परिवारों के आर्थिक समृद्धि का जो संकल्प हमने लिया था, वह आज साकार हो रहा है। यह योजना न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी, बल्कि उनके बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य को भी सुरक्षित बनाएगी। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है, छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हुआ है। इन सबको मिला लाभ
इस योजना में भूमिहीन कृषि मजदूरों के साथ वनोपज संग्राहक भूमिहीन परिवार, चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी आदि पौनी-पसारी व्यवस्था से संबद्ध भूमिहीन परिवार भी शामिल हैं। इनके अलावा अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासियों के देवस्थल में पूजा करने वाले पुजारी, बैगा, गुनिया, माँझी परिवारों को भी शामिल किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *