आजमगढ़ जिले की जनता को मंगलवार को सर्दी से राहत मिलती दिख रही है। विगत सप्ताह से जहां आजमगढ़ का तापमान नीचे गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं सोमवार को दोपहर धूप के बाद तापमान एक बार फिर से बढ़ने लगा है। ऐसे में मंगलवार को 13 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान रहने की उम्मीद है। जिस जिले की आम जनता को सर्दी से राहत मिलती दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार ठंड का असर अगले कुछ दिनों में और बढ़ सकता है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 20°C तक पहुंच सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 12°C तक गिर सकता है। आने वाले तीन दिनों में तापमान 5°C तक गिरने की संभावना है। इसके साथ ही, तेज हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने के कारण ठंड का असर और बढ़ेगा। कोहरे के कारण कम हुई विजिबिलिटी जिले में सर्दी और कोहरे का असर विजिबिलिटी पर भी पड़ रहा है। सोमवार शाम से ही जिले में घना कोहरा पड़ रहा है। यही कारण है कि लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी और कोहरे के कारण वाहन चालकों को अपनी गाड़ी की लाइट जलाकर यात्रा करनी पड़ी। विसिबिलिटी में कमी के कारण यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी सुबह और रात को कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। जिससे सड़क सुरक्षा को लेकर खास सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। ऐसे में सभी को सावधानी बरतने की नसीहत दी जा रही है। जिससे कि कोई भी व्यक्ति किसी हादसे का शिकार ना हो।


