आजमगढ़ जिले के डीएम ने की CM डैशबोर्ड की समीक्षा:50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की हुई समीक्षा ग्रेडिंग सुधारने के दिए गए निर्देश

आजमगढ़ जिले के डीएम नवनीत सिंह चाहल ने कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण कार्यों और मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि नोडल अधिकारी द्वारा जो भी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाती है। उस रिपोर्ट के आधार पर सत्यापन कराकर निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण कराया जाए। यदि किसी भी परियोजना में कोई समस्या होती है तो उससे तत्काल अवगत कराया जाए। कस्तूरबा गांधी विद्यालय तहबरपुर तथा बिलरियागंज में भूमि की उपलब्धता न होने के कारण कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा कार्य नहीं कराया जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि तत्काल संबंधित उप जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करें। पर्यटन परियोजना प्रबंधक से मांगा गया स्पष्टीकरण जिले के डीएम ने पर्यटन विभाग के परियोजना प्रबंधक का स्पष्टीकरण मांगा गया, क्योंकि उनके द्वारा नहीं अपने विभाग की योजना में अपेक्षित प्रगति नही की जा रही है और न हीं बैठक में उनके द्वारा प्रतिभाग किया गया। सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि सीएम डैशबोर्ड पर एक करोड़ या उससे ऊपर की जो भी परियोजना हैं। उसका समय से पोर्टल पर फिडींग कराना सुनिश्चित करें, जिसके अंतर्गत भौतिक तथा वित्तीय प्रगति भी फिड कराई जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है या विवादित हैं। उनके संबंध में स्वयं उपस्थित होकर सूचना उपलब्ध करायें, जिससे उन पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देशित किया कि आप सभी लोग अपने परियोजनाओं में प्रगति बढ़ाएं। यदि अगले महीने में आपका ग्रेड ई आता है तो आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई भी प्रस्तावित की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित योजनाओं को जो सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित हो रही हैं, की फीडिंग समय से कराएं तथा अपने-अपने विभाग की योजनाओं की प्रगति गुणवत्ता परक कराते हुए सभी में ग्रेड ए प्लस करना सुनिश्चित करें। डीएम ने विभागीय योजना/परियोजनाओं में ई ग्रेड, डी ग्रेड, सी ग्रेड एवं बी ग्रेड प्राप्त करने वाले संबंधित अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *