आजमगढ़ में चार लाख 90 हजार की साइबर ठगी:अंजान व्हाट्सएप लिंक भेज कर की गई ठगी दर्ज हुआ मुकदमा जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ जिले के कोतवाली क्षेत्र से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जिले की पुलिस और साइबर सेल भले ही लगातार जिले में साइबर जागरूकता को लेकर कार्यक्रम चला रही है। इसके साथ ही स्कूलों कॉलेजों में साइबर जागरूकता पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद भी आए दिन जिले में लोग साइबर ठगी के शिकार बन रहे हैं। यह साइबर ठग लगातार नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। यही कारण एक आए दिन लोग इन साइबर ठगो के जाल में फंस रहे हैं। जिले के आसिफगंज पुरानी कोतवाली निवासी प्रदीप नारायण सिंह ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अज्ञात साइबर ठगों ने बेटी श्रुति सिंह को व्हाट्सएप लिंक के जरिए गुमराह कर लाखों रुपये की ठगी कर ली। व्हाट्सएप लिंक से की गई ठगी पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने बताया कि उनकी पुत्री के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप लिंक आया था। बातचीत के दौरान ठगों ने उसे झांसे में लेकर मानसिक रूप से प्रभावित किया और उसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा स्थित खाते से अलग-अलग नामों पर कुल 4 लाख 49 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इस प्रकार कुल 4 लाख 90 हजार रुपये की ठगी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस बारे में जिले के एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए साइबर सेल की टीम लगा दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा हो सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *