आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के पास तेज रफ्तार पिकअप ने गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। जिसमें से इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे घायल का इलाज चल रहा है। मृतक युवक की पहचान सोनू मौर्य 34 पुत्र बलिराम के रूप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति पहचान नागेंद्र 28 के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गन्ने की ट्राली में पीछे से मारी थी टक्कर आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के पास सड़क के किनारे गाने से लदी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। इसी बीच थाना तहबरपुर के रहने वाले सोनू मौर्य अपने इलाके के रहने वाले नागेंद्र के साथ आजमगढ़ जिले के सिंगला एजेंसी हर्रा की चुंगी पर आ रहे थे। जैसे ही वह कंधरापुर थाना क्षेत्र के पास पहुंचे इसी बीच गाने से लदी ट्रैक्टर ट्राली में पिकअप अपने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान सोनू मौर्य की मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल का इलाज चल रहा है। मामले की सूचना पुलिस ने परिजनों को दे दी। इसके साथ ही डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


