आजम खान से मिलने अखिलेश रामपुर जाएंगे:मायावती की रैली से एक दिन पहले प्रोग्राम बनाया; आजम बोले- उनका बड़प्पन है

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान से मिलने जाएंगे। अखिलेश ने इसके लिए 8 अक्टूबर का दिन तय किया है। खास बात ये है कि अखिलेश का ये दौरा मायावती की लखनऊ में होने वाली रैली से ठीक एक दिन पहले का लगाया गया है। इसके पीछे भी सपा की रणनीति बताई जा रही है। क्योंकि आजम खान के बसपा में जाने की अटकलें हैं। सीतापुर जेल से छूटने के बाद और आज, बुधवार को मीडिया से बातचीत में आजम ने अखिलेश पर तंज भी कसा। आजम ने कहा, वो बड़े नेता हैं, अगर मेरे बारे में कुछ कहते हैं तो उनका बड़प्पन है। यह भी कहा, वो नेताजी की औलाद हैं, हमें भी उतने ही अजीज हैं, जितना वो नेताजी के रहे होंगे। अखिलेश प्राइवेट जेट से 8 अक्तूबर की सुबह 10 बजे अमौसी एयरपोर्ट से बरेली एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे। यहां से सड़क मार्ग से अखिलेश सीधे रामपुर आजम खान के घर पहुंचेंगे। आजम खां के यहां लगभग एक घंटे का कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद वे वापस बरेली होते हुए लखनऊ आ जाएंगे। भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं… आजम बोले- मिलने आए तो यही कहेंगे कि वो खैरियत से रहें
आजम खान ने बुधवार को रामपुर में मीडिया से बात की। पत्रकारों ने पूछा- आपको अखिलेश यादव का फोन आया क्या? इस पर आजम ने कहा, आप यकीन कीजिए मुझे पूरी दुनिया में सिर्फ एक नंबर याद था, वो मेरी बीवी का था। और मैं आप से ईमान-हूं (ईमानदारी) कहता हूं कि मैं वो नंबर भी भूल गया। क्योंकि पांच साल जो शख्स मोबाइल से दूर रहा हो उसे कैसे याद रहेगा। मेरे पास मोबाइल ही नहीं है। पत्रकारों ने फिर पूछा- आप सपा के संस्थापक सदस्य रहे हैं। 23 महीने बाद इतना बड़ा आदमी बाहर आ रहा है? बात काटते हुए कहा, नहीं मैं कोई बड़ा आदमी नहीं। मैं बड़ा खादिम, बड़ा सेवक हूं। वो बड़ी पार्टी के बड़े नेता हैं, अगर मेरे जैसे छोटे आदमी के बारे में कुछ कहेंगे तो उनका बड़प्पन हैं। अगर मिलने आए तो हम यही कहेंगे कि वो खैरियत से रहेंगे। आबादी रहें। एक दिन मैं खुद बेदाग हो जाऊंगा
आजम खान ने अखिलेश यादव के उस दावे पर भी प्रतिक्रिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सपा सरकार बनी तो आजम खान पर दर्ज सभी केस वापस होंगे। आजम खान ने कहा, शायद इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। जहां तक मुकदमों का सवाल है, उन मुकदमों में अगर कोई दम होता तो मैं आज बाहर नहीं दिखता। छोटी अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मुझे इंसाफ मिलने की उम्मीद है। एक दिन मैं बेदाग हो जाऊंगा। नेताजी की औलाद हैं, मुझे भी उतने ही अजीज 2027 में सपा की सरकार बनने की संभावना पर आजम ने कहा, मैं कोई भविष्यवाणी तो कर नहीं सकता। अखिलेश पर कहा, वो नेताजी की औलाद हैं, हमें भी उतने ही अजीज हैं, जितना वो नेताजी के रहे होंगे। हम उतनी ही उनसे मोहब्बत करते हैं, उनका भला चाहते हैं, उनकी सरकार चाहते हैं। मायावती की रैली से पहले जाने के क्या हैं मायने?
जानकारों का कहना है कि आजम खान की बसपा में शामिल होने की अटकलों के बीच अखिलेश यादव ने बसपा की लखनऊ में होने वाली रैली से एक दिन पहले का कार्यक्रम बनाया है। सपा के लोगों को कहीं न कहीं अंदेशा है कि आजम खां सच में बसपा में न चले जाएं। 8 अक्तूबर का कार्यक्रम इसीलिए लगाया गया है, क्योंकि तब तक तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी होगी। 23 महीने बाद आजम जेल से छूटे
आजम खान 23 महीने बाद मंगलवार को सीतापुर जेल से छूटे। उन्हें 5 दिन पहले हाईकोर्ट ने दी थी। बीयर बार पर कब्जे से जुड़ा यह आखिरी मामला था, जिसमें उन्हें जमानत मिली। हालांकि, जमानत मिलते ही पुलिस ने शत्रु संपत्ति मामले में नई धाराएं जोड़ दीं। 20 सितंबर को रामपुर कोर्ट ने ये धाराएं खारिज कर दीं, जिससे रिहाई का रास्ता साफ हो गया। आजम के खिलाफ 104 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें अकेले रामपुर में 93 मामले दर्ज हैं। 12 मुकदमों में फैसला आ चुका है। कुछ में सजा हुई है और कुछ में वे बरी हो गए हैं। सभी मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है। ————– यह खबर भी पढ़िए:- सांसद चंद्रशेखर की गर्लफ्रेंड बोलीं- जहर खा लूंगी:अय्याश-बेवड़े ने मुझे बदनाम किया, खुद खुशियां मना रहा, इसे BJP बचा रही यूपी की नगीना सीट से सांसद और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने सुसाइड की धमकी दी है। रोहिणी इंदौर की रहने वाली हैं, वर्तमान में स्विट्जरलैंड में रहती हैं। बुधवार दोपहर 2 बजे रोहिणी ने X पर सुसाइड की धमकी दी थी। उन्होंने X अकाउंट पर 4 घंटे के अंतराल पर तीन पोस्ट किए। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *