आजसू पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

रांची | प्रदेश राजद कार्यालय में सोमवार को आजसू के कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा देकर राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली। युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने इन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। साथ ही, स्वागत करते हुए कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आैर तेजस्वी यादव की विचारधारा से प्रभावित होकर लोगों का रुझान राजद की ओर बढ़ रहा है। राजद में शामिल होनेवालों में आशुतोष कुमार सिन्हा, आनंद यादव, जय यादव, बबलू मंडल, दीपक मंडल, शिवम यादव, अनिराज आनंद, नीरज यादव, अंकित ठाकुर, मनीष कुमार आदि शामिल हैं। मौके पर राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता यादव, प्रवक्ता क्षितिज मिश्रा आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *