आजसू पार्टी सभी जिला व प्रखंड में मनाएगी आंबेडकर जयंती

रांची | आजसू पार्टी 14 अप्रैल को सभी जिला और प्रखंड में आंबेडकर जयंती मनाएगी। सबसे पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों पर विचार-विमर्श होगा। इसके अलावा आधुनिक भारत में बाबा साहेब के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर संगोष्ठी भी होगी। पार्टी ने जिला, प्रखंड व पंचायत के पदाधिकारियों, ग्राम प्रभारियों और युवा आजसू के सहयोगियों से अनुरोध किया है कि सभी अपने-अपने जिले में कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करें और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। पार्टी के मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने यह जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *