भास्कर न्यूज | चतरा
आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो एक दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे। इनके साथ केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव सह जिला संयोजक उमेश सिंह भोक्ता उपस्थित थे। आजसू पार्टी के चतरा जिलाध्यक्ष शिवलाल दांगी के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी सुप्रीमो का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सबसे पहले सुदेश महतो अपने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के केंद्रीय सचिव पारसनाथ सिंह के सदर प्रखंड क्षेत्र के भोजिया गांव पहुंचे। यहां आजसू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामुहिक रूप से केंद्रीय सचिव पारसनाथ सिंह के परमपुज्य माता के श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने परिसदन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। बैठक में संगठन मजबूती पर बल दिया गया। बैठक में सभी मंच मोर्चा के अध्यक्ष, जिला के सभी प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड प्रभारी ,जिला के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। पत्थलगडा | वन विभाग ने पत्थलगडा प्रखंड के बेलहर गांव में ड्रोन से जंगली हाथी की निगरानी कर रही है। आज वनपाल रूपलाल यादव के नेतृत्व में एक टीम बेलहर और आसपास के सीमांत गांव में ड्रोन से हाथी के लोकेशन की जानकारी ली। पिछले एक सप्ताह से दो जंगली हाथी पत्थलगडा और सिमरिया प्रखंड के सीमांत गांव में जमकर उत्पात मचा रहे हैं। बेलहर, हुड़मुड़, सिलहटी, दूंबी समेत आसपास के गांव में जंगली हाथी रात में खेतों में पहुंचकर किसानों के फसल बर्बाद कर दे रहे हैं। साथ ही आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजा देने और हाथियों को यहां से भगाने का अनुरोध किया था।उसके बाद से वन विभाग हरकत में आया और आज कई क्षेत्रों में ड्रोन से हाथी की गतिविधियों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि दिन में हाथी घने जंगलों में चला जाता है और रात होते ही सीमावर्ती खेतों और घरों को निशाना बनाता है।


