आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी खंडवा जिले में विधानसभा वार बैठक लेंगे। महू में आयोजित रैली को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से चर्चा होगी। दरअसल, कांग्रेस 27 जनवरी को महू से जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान की शुरुआत करेंगी। यह अभियान पूरे देश में चलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमितशाह का आंबेडकर पर दिए बयान पर कांग्रेस, भाजपा पर संविधान को खत्म करने का आरोप लगाकर अभियान शुरू कर रही है। कांग्रेस का दावा है कि जब तक अमित शाह जनता से माफी नहीं मांगते तब तक यह है लड़ाई जारी रहेगी। 27 जनवरी को होने वाली महू रैली के लिए 25 जनवरी तक ब्लॉक-मंडल स्तर तक तैयारी को लेकर कांग्रेस बैठकें करेगी। इसी को लेकर 21 जनवरी को जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की बैठक के लिए प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी आ रहे हैं। पटवारी शहरी क्षेत्र की बैठक दोपहर 12.30 बजे और ग्रामीण क्षेत्र की बैठक दोपहर 2 बजे छैगांवमाखन में लेंगे। इधर, स्वागत को लेकर लगे पोस्टरों में शहर और ग्रामीण अध्यक्ष के बीच गुटबाजी देखी गई हैं। दोनों ने अपने पोस्टर पर एक-दूसरे के फोटो नहीं लगाए हैं।


