कांग्रेस कमेटी के छ्त्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट 26 नवंबर की रात जगदलपुर पहुंच गए हैं। वहीं आज वे यहां कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। पार्टी को मजबूत करने और जिला अध्यक्ष पद को लेकर मंथन भी करेंगे। आने वाले समय में कई तरह के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेंगे। दरअसल, सचिन पायलेट रायपुर से जगदलपुर के लाल बाग मैदान पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने बैज को तराजू में कंबल से तौला। कंबल को ठंड में गरीबों में बांटने की बात कार्यकर्ताओं ने की है। पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे पायलट वहीं सचिन पायलेट आज बस्तर लोकसभा स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। पार्टी को मजबूत करने रणनीति बनाएंगे। बस्तर लोकसभा के तहत जगदलपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोंडागांव, बीजापुर और नारायणपुर जिले के कार्यकर्ता भी इस बैठक में शामिल होंगे।


