भास्कर न्यूज | बालोद रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान एक डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर दिशा से ठंडी व शुष्क हवा आने का सिलसिला जारी है। इस वजह से रात में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हो सकता है। कड़ाके की ठंड ने मुसीबत बढ़ा दी है।


