साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने से रविवार को भी बारिश का माहौल बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा के साथ वज्रपात होने की संभावना है। तेज हवा के साथ वज्रपात होने की संभावना हवा की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। वहीं, उत्तरी और निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा के साथ वज्रपात होने की संभावना है। यहां हवा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। सबसे कम न्यूनतम तापमान धनबाद में रहा
इधर, पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन और आंधी के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। जबकि कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि भी हुई। सबसे अधिक बारिश 43.4 एमएम दुमका में दर्ज किया गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस धनबाद में दर्ज किया गया। 21 अप्रैल को भी कई जगहों पर बारिश होने की संभावना मौसम विभागा के अनुसार, 21 अप्रैल को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़कर शेष सभी हिस्सों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा के साथ वज्रपात होने की संभावना है। दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके अगले तीन दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।


