आज बदलेगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था, सुबह 5 से रात्रि 10 तक बड़े वाहनों की रहेगी नो इंट्री

रांची में 26 फरवरी शिवरात्रि को भव्य शिव बारात निकलेगी। इसे लेकर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में 26 फरवरी को बदलाव किया गया है। शहर में सुबह 5 से रात्रि 10 बजे तक बड़े वाहनों की नो इंट्री रहेगी। बड़े वाहन, मालवाहक वाहन एवं सिटी राइड बस का बूटी मोड से बरियातू होते हुए व अन्य मार्गों से नगर क्षेत्र में प्रवेश वर्जित रहेगा। जुलूस के आने के समय सभी प्रकार के वाहनों का न्यू मार्केट चौक के पहले प्रवेश वर्जित रहेगा। जुलूस के जाने के बाद रातू रोड न्यू मार्केट चौक की ओर या हरमू चौक की ओर वाहन जा सकेंगे। पंडरा पिस्का मोड़ से नगर क्षेत्र की ओर भारी वाहन, मालवाहक वाहन व सिटी राइड बस का परिचालन बंद रहेगा। छोटे वाहन उक्त मार्ग से आ-जा सकेगे। जुलूस के समय सभी प्रकार के वाहनों का पिस्का मोड़ से रातू रोड की ओर प्रवेश बंद रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *